Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशखेलते समय 5 साल की बच्ची को उठा ले गया 60 साल...

खेलते समय 5 साल की बच्ची को उठा ले गया 60 साल का आरोपी, रेप करने के बाद खुद लगा ली फांसी

उत्तर प्रदेश के बरेली के एक गांव में 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पांच साल की बच्ची से रेप किया. इसके बाद आरोपी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने बताया कि यह घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. शिकायत मिलने के बाद शेर मोहम्मद नाम के आरोपी के खिलाफ रेप के साथ ही पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पांच साल की बच्ची लहूलुहान हालत में मिली थी. जब लोगों ने उसे देखा तो तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. बच्ची के परिजनों ने कहा कि वह घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान वह लापता हो गई. परिजनों ने कहा कि जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो आसपास तलाश शुरू की. बच्ची को तलाश करते हुए परिजन आरोपी के यहां पहुंचे तो देखा कि आरोपी बच्ची के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था. बच्ची के परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया. इसके बाद बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. इसके बाद जब पुलिस आरोपी को तलाश करने के लिए निकली तो वह एक पेड़ से लटका मिला. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने पुलिस कार्रवाई के डर से या पश्चाताप के कारण पेड़ से फांसी लगा ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.