Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखून की कमी से होती है भारत में 15 लाख लोगों की...

खून की कमी से होती है भारत में 15 लाख लोगों की मौत : उर्वशी सिंह

  • अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के सदस्यों ने रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए भवन लाइन बाजार में आशीष श्रीवास्तव और मयंक नारायण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न किया। इस मौके पर उर्वशी सिंह ने कहा कि लोग कहते हैं कि आज एक हाथ से करो तो दूसरे हाथ को पता न चले, यह ब्लड वाले मामले में बिल्कुल भी सही नहीं होता है हमें लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि किसी की भी जान ब्लड के कारण न हो। आज ब्लड की मांग बहुत बढ़ गयी है पर लोग इस मजबूरी को नहीं समझते हैं। खून की कमी से भारत में लगभग 15 लाख लोगों की मौत हो जाती है। ट्रस्ट परिवार के लोगों ने बताया कि हमारा ट्रस्ट समय समय पर ऐसे बच्चों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित करती है ताकि और लोग भी इस मुहिम से जुड़े। कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार से मुख्य रूप से ज्ञान चंद गुप्ता, आसिफ रजा, अंकित कुमार गुप्ता, विक्की अग्रहरी और अन्य लोग उपस्थित रहे।