Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखुलासा : हत्या नहीं हार्ट अटैक से हुई थी सेल्समैन की मौत

खुलासा : हत्या नहीं हार्ट अटैक से हुई थी सेल्समैन की मौत

जौनपुर धारा,खुटहन। अंग्रेजी शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन की हत्या नहीं की गई थी। उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक था। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गया है। घटना को लेकर दुकान संचालक और साथी सेल्समैन का दावा था कि उसकी मौत किसी बिमारी के चलते हुई है। जबकि मृतक के बड़े भाई का दावा था कि उसकी हत्या की गई है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाने से जहां मृतक के भाई का आरोप गलत पाया गया, वहीं मामले में फर्जी तरीके से उसके द्वारा बनाए गए तीनों आरोपितों ने भी राहत की सांस लिया है। चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना व गांव निवासी 38वर्षीय मिथिलेश लगभग दो माह पूर्व से उक अंग्रेजी शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन तैनात था। मंगलवार की रात जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी संदिग्ध मौत हो गई। अनुज्ञापी के द्वारा उसका शव उसके पैतृक गांव भेज दिया गया था। जहां से मृतक का बड़ा भाई सुखलेश पुन: शव वापस खुटहन लाया। थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। उसने दुकान के दो संचालको संदीप सिंह और विवेक यादव तथा मृत छोटे भाई के साथ काम कर रहे दूसरे सेल्समैन पप्पू जयसवाल को नामजद आरोपित बनाया था। घटना के बाद से ही साथी सेल्समैन और अनुज्ञापी का दावा था कि मिथिलेश को दो तीन दिन पूर्व से हल्का बुखार आ रहा था। मंगलवार की दोपहर वह रोज की तरह खाना खाकर ड्यूटी कर रहा था। सायं लगभग पांच बजे उसने बताया कि उसे बहुत कमजोरी महसूस हो रही है। चक्कर भी आ रहा है। उसे उपचार हेतु सीएससी ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसके एक कथित रिस्तेदार के आग्रह पर शव को बगैर पीएम कराए उसके घर भेजवाया गया था।