- महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से हुए घायल
- मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के भीखपुर मठिया निवासी राकेश गिरी अपनी मनौती पूरी करने हेतु गुरुवार की रात एक आर्टिका कार से मैहर देवी दर्शन करने सपरिवार गए थे। दर्शन करके वापस लौटते समय शुक्रवार को दोपहर करीब 12बजे मध्य प्रदेश के रीवा के मनगवा गढ़ में अज्ञात फोर व्हीलर वाहन से हुई। आमने सामने की भिड़ंत में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भीखपुर मठिया निवासी राकेश गिरी पुत्र शोभनाथ गिरी अपनी मनौती पूरी करने हेतु गुरुवार को रात में एक आर्टिका कार बुक कर दर्शन के लिए मैहर देवी गए हुए थे। दर्शन के बाद घर वापस लौटते समय मध्य प्रदेश के रीवा के मनगवा गढ़ में अज्ञात फोर व्हीलर से हुई आमने सामने की भिड़ंत में जहां 45वर्षीय राकेश गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। वही उनकी 40वर्षीय पत्नी मंजू देवी, 65वर्षीय माता निर्मला देवी, चालक 24 वर्षीय आकाश गिरी, 22वर्षीय संध्या पत्नी आकाश,19वर्षीय प्रीति पुत्री राकेश गिरी, 23वर्षीय अजय कुमार निवासी वाराणसी, 5वर्षीय ऋषी, 3वर्षीय अभि गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगो को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वही मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।


