जौनपुर। खुटहन पुलिस और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से रसोई गैस सिलेंडर का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान कुल 81 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार शासन के निर्देश पर 14मार्च को थाना खुटहन पुलिस और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने खुटहन-जौनपुर लिंक मार्ग पर स्थित ग्राम धमौर में छापेमारी की। इस दौरान धमौर खास निवासी जितेंद्र प्रजापति के घर से 38 खाली और 1 भरा हुआ इंडेन गैस सिलेंडर तथा 10 खाली भारत गैस सिलेंडर बरामद हुए। इसी क्रम में बंदनपुर निवासी बृजेश कुमार प्रजापति के जनसेवा केंद्र से 14 खाली इंडेन गैस सिलेंडर और 1 भरा हुआ भारत गैस सिलेंडर बरामद किया गया। वहीं धमौर निवासी अशोक विश्वकर्मा के जनसेवा केंद्र से 12 खाली इंडेन गैस सिलेंडर और 5 खाली भारत गैस सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक बिना अनुमति के रसोई गैस सिलेंडरों का भंडारण और बिक्री द्रवित पेट्रोलियम गैस नियंत्रण आदेश का उल्लंघन है। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना खुटहन के थानाध्यक्ष रामाश्रय राय और पूर्ति निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur E-Paper 04-05-2026
Jaunpur Dhara आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां...
खुटहन में अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड



