जौनपुर धारा, जौनपुर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत समाज के लोगों को खाद्य प्रसंस्करण से सम्बंधित उद्यमो को स्थापित करने एवं पहले से संचालित उद्यमो के उन्नयन के लिए जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव के मौजूदगी में कृषि भवन परिसर स्थित लोहिया पर्यावरणीय पार्क में खाद्य उद्योग मेला का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के दूर दराज क्षेत्र से किसान, प्रतिष्ठित उद्यमी, युवा सम्मिलित हुए। सचिव पीएमएफएमई ममता सिंह यादव द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए बताया गया कि एक जिला एक उत्पाद के तहत जौनपुर को दुग्ध उद्योग के तहत चुना गया है। दुग्ध उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को वरीयता भी दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेकर किसान भी अपने फसल का प्रसंस्करण करके नये नये उत्पाद का सृजन कर और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने उन्हे जागरुक करने के लिए ऐसी कार्यशाला का आयोजन प्रत्येक बृहस्पतिवार को लोहिया पर्यावरणीय पार्क में किया जाएगा, जिसमें दुग्ध उद्योग से साथ-साथ बेकरी से सम्बन्धित, दलहन एवं तिलहन उद्योग, पशु एवं मुर्गी चारा उद्योग, फल आधारित उत्पाद उद्योग, हर्बल उत्पाद उद्योग, मशरूम उत्पादन, मसाला आधारित उद्योग, आचार मुरब्बा सिरका उद्योग सहित बीस अन्य उद्योगो की स्थापना एवं उन्नयन के लिए सरकार द्वारा विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उक्त योजना के बारे में विस्तार से जानने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला उद्यान विभाग आफिस में सम्पर्क करें। कार्यक्रम का संचालन भेला प्रजापति द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीआरपी अदित्य मौर्या, करन सिंह, उद्यान निरीक्षक रविन्द्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, वंशराज प्रजापति समेत दर्जनों उद्यमी एवं कृषक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
खाद्य उद्योग मेले में लोगों ने सीखा स्वरोजगार के गुर

Previous article
Next article

