जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के सराय पड़री ग्राम सभा के नहर के किनारे खाई में तीन दिन से गिरी गाय कराह रही थी। सूचना मिलने पर सराय पड़री के ग्राम प्रधान पति अमरनाथ निषाद फौरन नहर के किनारे पहुंचकर गाय को बाहर निकलवाने का प्रयास किया लेकिन गाय की हालत ठीक न होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाई जिस पर पशु डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया। तीन दिन से भूख प्यास से तड़प रही गाय को चारा पानी दिया गया। बुधवार सुबह काफी मशक्कत के बाद लोगों द्वारा खाई से उसे बाहर निकाला गया जिसमें सहयोग करने वाले ग्रामीणों में सिकंदर चौधरी, गौरी शंकर निषाद, राज बहादुर यादव, पिंटू यादव रहे। पशुपालक शुभम सिंह ने गाय को पिकअप में लादकर अपने घर ले गये।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...

