Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरसंगठित होकर रहे तभी मिलेगा न्याय: पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

संगठित होकर रहे तभी मिलेगा न्याय: पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

  • दीपक दुबे को श्रद्धांजलि देने हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर किया चक्काजाम, दिया धरना

जौनपुर धारा, खुटहन। पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का स्वागत जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी तथा मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हुआ। तत्पश्चात मेढ़ा गांव में हजारों लोगों के साथ स्व. दीपक दुबे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी परिवार जनों से दुख की घड़ी में ढाढंस बंधाते हुए न्याय दिलाने की बात कही। तत्पश्चात सुनील मिश्रा को जान से मारने की धमकी और गाली गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जानकारी हुई जिस पर सुनील को उचित न्याय मिल सके उनके घर भी पहुंच कर भरोसा दिलाया और ब्राह्मणों को संगठित होने की बात कही। थानाध्यक्ष की कार्यवाही से नाराज ब्राह्मणों को देखते हुए खुटहन चौराहे पर चक्का जाम करते हुए धरना भी दिया। धरने के दौरान पहुंचे एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर प्रवीण मिश्रा प्रदेश प्रभारी, अमित पाण्डेय प्रदेश मीडिया प्रभारी, डॉ. अतुल कुमार दुबे जिला अध्य्ाक्ष, श्याम महाराज, वेद प्रकाश शुक्ला, धनंजय तिवारी, जगदीश उपाध्याय, जीतेंद्र उपाध्याय, पुष्पेंद्र दुबे, सुनील मिश्रा, दिनेश शुक्ला अरुण दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।