Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में…

शिविर में 430 पशुओं का हुआ उपचार

जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय पशुपालन विभाग की टीम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन साड़ी कला गांव में आयोजित किया गया जिसमें 430 पशुओं का दवा और इलाज किया गया। इस मेले में पशुपालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रमाशंकर सिंह, कृष्ण चंद्र मौर्य, संतोष सिंह, अरविंद कुमार, वेद प्रकाश चौबे, मुकेश कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान सुभाष मौर्य सहित पशुपालक मौजूद रहे।

7 गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को ग्राम कपूरपुर से दो अभियुक्त दानिश पुत्र आबाद ग्राम पल्डीह थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर व रोहित गौतम पुत्र रामकैलाश निवासी नेवादा थाना सुजानगंज को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से एक पिकअप व मुंह, पैर बंधे हुए 7 पड़िया बरामद की गयी जिन्हें पशुक्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

शान्ति समिति की बैठक में रमजान और नवरात्रि पर हुई चर्चा

जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली प्रांगण में बुधवार को शान्ति समिति की संपन्न बैठक में रमजान और नवरात्रि पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा ने अपील किया कि दोनों त्योहारों को परंपरागत ढंग से सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी किसी तरह की कोई भी समस्या आती है तो पुलिस विभाग को अवश्य सूचित करें जिससे समय रहते उस का निदान किया जा सके। इस अवसर पर निवर्तमान चेयरमैन विजय गुप्त, डॉक्टर बहादुर अली खान, नगर व्यापार मण्डल पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, वर्तमान प्रदीप कुमार गुप्त पिंकू, मनोज कमलापुरी, सुभाष यादव, फरहान प्रधान, हाजी यूसुफ उर्फ पप्पू, अनिल सोनकर गांगुली, हाजी गोगा अंसारी आदि मौजूद रहे।

दो भैंस खोल ले गए चोर

जौनपुर धारा, सुइथाकला। बीती रात क्षेत्र के ईसापुर गांव से कुछ अज्ञात चोरों द्वारा दो भैंस चोरी कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। भैंस चोरी की घटना से पशुपालकों में दहशत मची हुई है। बताया जाता है कि क्षेत्र के ईसापुर गांव में बुधवार की रात जहां चोरों द्वारा राधेराम विन्द की भैंस खोल ले जाया गया, वहीं सड़क के किनारे गांव निवासी रूदल गौतम की बंधी भैंस को अज्ञात लोगों द्वारा पिकअप पर लाद कर चोरी कर ली गयी। उक्त पशुपालक भैंस बंधे हुए जगह पर न पाकर सन्न हो गए। फिलहाल मामले में पुलिस को भुक्तभेगी पशुपालकों द्वारा सूचना दे दी गई है। लेकिन इस घटना को लेकर पशु पालकों में दहशत मची हुई है।