― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नज़र में…

खबरें एक नज़र में…

  • थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें फरियादियों ने कुल 5 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें सभी राजस्व से सम्बंधित थे। मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। दो मामले में निस्तारण हेतु टीम रवाना किया गया है। इस दौरान  कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय, अपराध निरीक्षक जनार्दन यादव, एसआई विजय सिंह गौड़, एसआई वरूणेन्द्र राय, एसआई प्रभूनाथ यादव, प्रशांत पांडे, रामनाथ यादव समेत राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

  • थाना समाधान दिवस में दो का निस्तारण

जौनपुर धारा, बदलापुर। शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार राजकुमार सोनकर और प्रभारी निरीक्षक बिनीत राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। वहीं विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 5 फरियादियों ने अपनी जन समस्याओं से संबंिधत शिकायती पत्रों को उक्त अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जिसमें 2 शिकायती पत्र को मौके पर निस्तारण करते हुए शेष शिकायती पत्र को सम्बंधित बिभाग को देते हुए निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर कानून-गो राधेश्याम पांडेय, क्राइम इंस्पेक्टर बिनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक द्वारिका नाथ यादव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पुलिस ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा

जौनपुर धारा, जलालपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे में पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया और व्यापारियों से सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने देर शाम करीब एक दर्जन पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन किया और व्यापारियों से सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की।

  • पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत मड़वा दोदक गांव में सात अप्रैल की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के साथ जमकर लाठी-डण्डे चलने लगे जिसमें एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से भी तीन लोंगों को चोंटे आयी। पुलिस घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया भेजवाया जहां चिकित्साधिकारी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने एक पक्ष के निर्मला देवी की तहरीर के आधार पर छोटेलाल, मालती, भुटका व छंगू व दूसरे पक्ष के मालती देवी की तहरीर के आधार पर मुन्ना गौतम, संजय, मंजय, निर्मल, सरिता, रानी व पिंकी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

Share Now...