Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ व जेई पर लगाया आरोप

जौनपुर धारा,जौनपुर। रामपुर क्षेत्र के नगर पंचायत रामपुर मई हरिजन बस्ती में बहुत ही पुराना ग्यारह हजार बोल्टेज की लाइन गई है। उस लाइन के नीचे रामपुर चेयरमैन विनोद जायसवाल का खेत है व कुछ लोग उसके नीचे नया घर बना लिए है। ग्रामीणों ने आरोप लगा रहे है कि बिजली विभाग के एसडीओ व जेई से मिलकर विनोद जायसवाल चेयरमैन व गांव के कुछ लोग पैसा के बल पर पुरानी ग्यारह हजार बोल्टेज लाइन को वहा से हटा कर बस्ती से ले जाना चाहते है। उसी को लेकर गांव काफी संख्या में डीएम, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग को देकर यथा स्थिति बरबकार रखने की मांग किया है।

  • दो दिवसीय माँ शारदा श्रृंगार महोत्सव का समापन

जौनपुर धारा,जौनपुर। माँ शारदा शक्तिपीठ (मैहर देवी) मन्दिर परमानतपुर में स्थापना के 31वें वर्ष पर आयोजित श्रृंगार महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः काल से माता का श्रृंगार, पूजन कर प्रसाद वितरण, विशाल भण्डारा में भव्य झाकियाँ व भजन-गंगा से महोत्सव देर रात्रि तक चला। इस महोत्सव में मंदिर की साजो सज्जा में फूल-माला व बिजली के झालरों से सजाया जो आकर्षक का केन्द्र बना रहा। महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ अतिथि कलाकारों द्वारा सुमधुर भजन-गंगा व जीवंत झांकी की प्रस्तुति की गई। ‘‘शारदा मैया तू हमेसा मेरे साथ रहे… मधुर संगीत प्रस्तुति में काशी से आए गायक डॉ.अमलेश शुक्ला अपने साथी गायीका कलाकार आचल अग्रवाल के सथ श्रृंगार महोत्सव समरोह अपने गीत प्रस्तुत किया। श्रृंगार महोत्सव समारोह शक्तिपीठ ट्रस्ट संचालन राधेश्याम गुप्त फाउंडेशन द्वारा ट्रस्टी एवं प्रबंधक ने महोत्सव में आये अतिथियों का स्वागत एवं सभी कलाकरों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्टी रविकांत जायसवाल, प्रबंधक आशुतोष जायसवाल, सुशील जायसवाल, रोहित जायसवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहें।