Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • 1100 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना के आधार पर तारा उमरी सुरैला मोड़ के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर जब उसकी तलाशी दी गई तो उसके पास झोले में से गांजा बरामद हुआ जिसका वजन 1100ग्राम निकला। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम सेवालाल यादव पुत्र राम मूरत यादव निवासी सरैला थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर बताया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर सेवालाल को जेल भेज दिया।

  • ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। कचगांव रेलवे स्टेशन के पास स्थित अंडर पास के गेट नम्बर 43/12 पर रविवार को ट्रेन से कटकर 65वर्षीय वृद्धा की मौत हो गयी। क्षेत्र के रामपुर माधोपट्टी गांव निवासी शोभावती देवी पत्नी बुद्धू ऊक्त स्थान पर शोभावती रेलवे लाइन पार कर रही थी। उसी समय मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन आ रहीं थी। ट्रेन चालक लगातार हॉर्न बजा रहा था। परन्तु महिला ट्रेन की आवाज नही सुन पायी। वह उसकी चपेट में आ गयी। घटना की सूचना पर थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह मौके  पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।