Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

उपमुख्यमंत्री का आगमन आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 19नवम्बर को पूर्वान्ह् 11.15 बजे हेलीपैड-जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्ण नगर बदलापुर में व 11.25 बजे ग्राम व पोस्ट ऊद्धपुर गेल्हवा, तहसील बदलापुर जौनपुर में ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामान की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात् जनपद के विभ्ाागीय अधिकारियों के साथ बैठक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

दबंग युवक ने मंदबुद्धि को पीटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के बडागांव में एक मनबढ़ दबंग ने मंदबुद्धि युवक को पीटकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। पीड़ित के भाई बडागांव निवासी असगर मेंहदी खां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया की उसका भाई इंकलाब हुसैन उर्फ कज्जू (50) पुत्र नुसरत हुसैन जो मानसिक रूप से पीड़ित है। आरोप है कि बुधवार की देर रात बडागांव बाजार से घर लौटते समय घर से कुछ दूरी पर पडोसी मनबढ दबंग ने पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुचें परिवार के लोगों ने उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दोषी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।