Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरक्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ पैसठ लाख पास

क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ पैसठ लाख पास

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ पैसठ लाख का वजट विभिन्न योजनाओं के लिए सर्वसम्मति से पास हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्यों, प्रधानों समेत क्षेत्र पंचायत के सदस्य और विभिन्न विभागों के लोग मौजूद रहे। बैठक में जहां बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वर्मा ने केन्द्र और प्रदेश सरकार को सबका पोषक बताया वहीं विभिन्न विभागों के लोगों ने अपने सम्बोधन मे सरकार द्वारा लागू योजनाओं को लोगों के बीच साझा किया।विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र रहे। वक्ताओं में पशु पालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल, एडीओ पंचायत राजेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य, स्वास्थ्य विभाग से डॉ.विक्रांत गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रही क्षेत्र प्रमुख विद्या देवी ने सभी के सहयोग के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। बैठक में सबसे पहले पूर्व में हुई बैठक में लिए गए, निर्णय के तहत किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं बिजली विभाग से किसी के न होने पर खेद जताते हुए निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। संचालन का दायित्व निभा रहे प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चन्द तिवारी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए वगैर भेदभाव के विकास के लिए सदैव तत्पर बताया। उक्त अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रकाश दूबे, हरिश्चन्द्र विन्द, हृदय नारायण शुक्ल समेत अन्य विकास कर्मी जितेन्द्र शाह, जय प्रकाश मौर्य, मो.शाहिद व क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानगण मौजूद रहे ।