Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशक्या है यूपी बोर्ड 12वीं का एग्जाम पैटर्न ?

क्या है यूपी बोर्ड 12वीं का एग्जाम पैटर्न ?

नई दिल्ली.यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 58 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. इनमें से 27 लाख 50 हजार 871 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया है. ये सभी स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है (UPMSP Exam). स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह किसी भी फेक इन्फॉर्मेशन पर भरोसा न करें. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझना जरूरी है. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं एग्जाम पैटर्न में कई बदलाव किए गए हैं (UP Board Exam Pattern). यूपी बोर्ड पेपर को दो भागों में बांटा गया है- सेक्शन A में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. वहीं, सेक्शन B में ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए छात्रों को विस्तृत उत्तर लिखने होंगे. सेक्शन A में एक-एक अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न रहेंगे. सेक्शन B में 50 लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में पांच विषय मुख्यों की परीक्षा होगी (UP Board Syllabus). पांचों विषय के पेपर के पूर्णांक 100-100 हैं. इस हिसाब से कुल अंक 500 बनते हैं. upmsp.edu.in पर उपलब्ध मॉडल पेपर (UP Board Model Paper) व पिछले कुछ सालों के पेपर देखकर यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से समझा जा सकता है.

यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे बनेगा?
अगर किसी छात्र को सभी विषयों में कुल मिलाकर 400 अंक मिलेंगे तो उसे उन 400 अंकों को कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 से विभाजित करना होगा. इसे इस उदाहरण से समझें: (400/500) = 0.80 हुआ. अब इसे 100 से गुणा कर दें तो यह 80 प्रतिशत हो जाएगा यानी उस छात्र को यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में 80 फीसदी मार्क्स मिलेंगे.