― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeखेलकोहली के 72वें शतक पर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

कोहली के 72वें शतक पर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी. यह कोहली का 72वां अंतर्राष्ट्रीय शतक था. कोहली ने करीब साढ़े तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में शतक लगाया था. फैंस उनके इस शतक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. इस बीच पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ ने कोहली के इस शतक को निशाने पर रखते हुए कहा कि यह वक़्त शतक गिनने का नहीं है, बल्कि यह ज़्यादा अहम है कि भारतीय टीम ने पिछले 9 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है. राशिद लतीफ ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “यह शतक गिनने का वक़्त नहीं है. यह मायने नहीं रखता है क्योंकि अभी भारतीय टीम को ट्रॉफी जीतने की ज़्यादा ज़रूरत है. टीम को ट्रॉफी जीते हुए सालों गुज़र चुके हैं. कोहली 100 या 200 शतक मारे, यह अहमियत नहीं रखता है बल्कि टीम और फैंस के लिए ट्रॉफी ज़्यादा अहम है. भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. टीम ने महेंद्र सिंह की धोनी की कप्तानी में चैंपियन ट्रॉफी को अपने नाम किया था, जब से लेकर अब तक कई बार भारतीय टीम बहुत करीब जाकर हारी है. हाल ही में खेले गए 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकटों से करारी हार झेलनी पड़ी थी. गौरतलब है कि इससे पहले 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार कर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी. टीम ने चैंपियन ट्रॉफी से पहले 2011 में दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था.

Share Now...