जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान आठ फरियादी अपनी समस्या को लेकर समाधान दिवस में पहुंचे। समाधान दिवस में पड़े 9 प्रार्थना पत्रों में से 6 प्रार्थना का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे 3 प्रार्थना पत्रों को गुणवक्ता पूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। 9 प्रार्थना पत्रों में से ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, राजस्व विभाग कानूनगो हनुमंत तिवारी, लेखपाल राजेश श्रीवास्तव, राजेश बाबू के साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न

Previous article


