Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को करीब सौ की संख्या में पहुंचे भलुवाही के ग्रामीणों ने कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिए। वही इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी सभागार में समाधान दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद से मिलने जाने लगे तो गेट पर खड़े सुरक्षा कर्मियों से झड़प शुरू हो गई। काफी देर तक झड़प चलता रहा मौके पर पहुचें समाधान अधिकारी किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। वही विवेक कुमार यादव ने बताया कि भलुवाही गांव के कोटेदार द्वारा हमेशा घाटतौली और राशन न देने का काम करते है। राशन कार्ड धारक जब राशन लेने जाते है तो कोटेदार अंगूठा लगवाने के बाद राशन बाद में लेने को बोलते है। वही पिछले माह में कोटेदार अंगूठा लगवा कर राशन नहीं दिए बोले कि बाद में आना। बाद में आने के बाद वह पुनः अंगूठा लगवाकर राशन देने लगे राशनकार्ड धारक जब पिछले माह का राशन मांगे तो कोटेदार अशब्द भाषा बोलने लगे। जिससे नाराज ग्रामीणों ने बदलापुर तहसील परिसर में पहुचं कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल उपजिलाधिकारी संतबीर सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जांच करवाने के बाद कार्यवाई का आश्वासन दिया है।