जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर के कैम्पस में 23 फरवरी को सुजुकी मोटर हंसलपुर गुजरात द्वारा कैम्पस सेलेक्शन किया जा रहा है। जिसमें आईटीआई पास (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, मशीनिष्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, टूल एण्ड डाई मेकर, सी.ओ.ई. आटोमोबाईल एवं पेन्टर जनरल से 2017-2022 के पास आउट) के अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 से 24 वर्ष हों इच्छुक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। वे अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, छायाप्रति, फोटोग्राफ, आधारकार्ड, बायोडाटा व बैंक पास बुक इत्यादि के साथ समय प्रात: 10 बजे राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर के कैम्पस में उपस्थित होकर कैम्पस सेलेक्शन में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
कैंपस सेलेक्शन का आयोजन 23 को
Previous article

