Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकेक काटकर मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन

केक काटकर मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। समाजवादी पार्टी के नगर स्थित कार्यालय पर सोमवार दोपहर में सपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग उमाशंकर चौरसिया तत्वावधान में सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काट कर एक दूसरे को खिलाया गया और अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की गई। बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन जिले भर में मनाया गया। इसी क्रम में नगर स्थित समाजवादी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवी व सपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग उमाशंकर चौरसिया सपा कार्यकर्ताओं ने केक काट कर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर उमाशंकर चौरसिया ने कहा कि अखिलेश यादव को जिस तरह जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम लोग उस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए बड़ी लगन और निष्ठां के साथ संगठन को मजबूत करते हुए जन जन तक पार्टी क़ा संदेश पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव जब सत्ता में थे तो अपने कार्यों के लिए विश्व पटल पर जाने जाते थे और आज जब सत्ता में नहीं हैं। तो विपक्षी नेता की भूमिका में लगातार सत्ता की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला कर रहे हैं। उपाध्यक्ष राजमूर्ति सरोज ने कहा कि समाज में जातीय और साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने वालों से जनता को सचेत करने का काम सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है और आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग उमाशंकर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव, राजमूर्ति सरोज, अरविंद चौरसिया, पीपी गुप्ता, बृजेश यादव, नवाज खान, अनिल यादव, चांद बाबू, सनोज गुप्ता, प्रेमचंद्र यादव, बीडीसी दिनेश यादव, प्रधान जंग बहादुर यादव समेत सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।