Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकेक काटकर मनाया गया मायावती का 67वां जन्म दिन

केक काटकर मनाया गया मायावती का 67वां जन्म दिन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती का 67वां जन्म दिन भावी प्रत्याशी तहसीन मुस्तफा उर्फ गुड्डू भाई के द्वारा महत्वाना में रविवार को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में केक काटकर व लोगो में फल मिठाई वितरित कर मनाया गया। पुराना डाकखाना के समीप स्टॉल लगाकर फल और मिठाई भी वितरित किया गया। रानू श्रीमाली ने कहा कि मायावती ने दलित, वंचित समाज को अधिकार हासिल करने का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता की ताकत से मजबूत सरकार बनायेगी। पार्टी निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी। उन्होने बसपा सरकार द्वारा कराये गये जन कल्याणकारी कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर इम्तियाज, इरशाद, इश्तियाक, सतनारायण अध्यापक, मुन्नू प्रजापति, संजय कुमार गुप्ता, शाहिद खान, अंसार  अंसारी, अजहर, बुद्धू, नसीम अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।