Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकेंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर वरिष्ठ भाजपाइयों को किया...

केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर वरिष्ठ भाजपाइयों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, मछलीशहर। केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सांसद बीपी सरोज ने स्थानीय पैलेस में वरिष्ठ भाजपाइयों को अंगवस्त्रम पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सांसद ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि मोदी और योगी ने देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। सांसद बीपी सरोज ने कहा कि 2024 का चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज सारे विपक्षी दल बीजेपी सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं। सारे राजनीतिक दल भले ही अपने निजी स्वार्थों के चलते हमारे खिलाफ हों, लेकिन आम जनता हमारे साथ है। 2024 में बीजेपी के विजयी होने के बाद विपक्षी दल चुनाव लड़ने और साजिश करने लायक भी नहीं बचेंगे। कहाकि भारतीय जनता पार्टी अपने लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओ के त्याग तपस्या और बलिदान से सिंचित होते हुए आगे बढ़ी है। ऐसे पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित लोगों में जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा, ब्रहमदेव तिवारी, मेहीलाल गौतम, सतीश पांडे, रवि कुमार बिंद, अमर बहादुर पटेल, राजेंद्र सिंह, वंदना पटेल, रितु पटेल, अनुराग सिन्हा, केपी मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल और संचालन संतोष जायसवाल ने किया।