- तहसील बार एशोसिएशन का चुनाव सकुशल संपन्न
जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन में सोमवार को अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार सिंह 112 मत प्राप्त कर विजई हुए उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विजय प्रकाश को 88 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार महामंत्री पद में 124 मत पाकर सुरेंद्र पटेल महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किए गए उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र कुमार यादव 46 मत प्राप्त कर संतोष करना पड़ा। शेष पदों के लिए पहले ही लोग निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।



