Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरकुश्ती में पिंटू और लंबी कूद में प्रथम रहे बीरू

कुश्ती में पिंटू और लंबी कूद में प्रथम रहे बीरू

जौनपुर धारा, खुटहन। रुस्तमपुर गांव में नागपंचमी के त्योहार पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। लंबी कूद में 19.5 फिट कूदकर बीरू यादव प्रथम व दंगल में पिंटू मिश्रा अजेय रहे। बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से प्रेम और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। हार से निराशा और जीत से घमंड नहीं करना चाहिए। इस मौके पर उमाशंकर तिवारी, हरीकृष्ण पांडे, छोटे लाल मिश्र, बृजेश तिवारी, बुद्धू गौतम, हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे। आयोजक पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण पाण्डेय बड़कऊ ने आगतों के प्रति आभार प्रकट किया।