जौनपुर धारा, जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के मे न्यू एलिमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बैंगलोर के राजीव सिंह मैनेजर मानव संपदा ने महाविद्यालय के परिसर में एमएससी रसायन विज्ञान विभाग एवं एमएससी औद्योगिक रसायन विज्ञान विभाग के छात्रों का साक्षात्कार किया। साक्षात्कार में 8 छात्रों का चयन हुआ। इस मौके पर दोनों विभाग के विभाग प्रभारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अमरेश कुमार ने न्यू एलिमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सदस्यों एवं चयनित छात्रों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर लेफ्टिनेंट डॉ. चित्रसेन गुप्ता, डॉ. विनय कुमार पाठक, डॉ. देवेश कुमार सिंह, डॉ. संजय यादव मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कुटीर कॉलेज 8 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

Previous article
Next article

