― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरकीर्ति कुंज ऑटोमोबाइल्स शोरूम में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान

कीर्ति कुंज ऑटोमोबाइल्स शोरूम में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा,जौनपुर। कीर्ति कुंज ऑटोमोबाइल्स शोरूम में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि व भाजपा प्रत्याशी उपस्थित रहें। कीर्ति कुंज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्ट नन्हे लाल वर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर सनी वर्मा एवं प्रियम वर्मा ने बुके देकर जोरदार स्वागत किया। उक्त अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा कि आप सभी अपना मतदान जाति धर्म से हटकर देश के विकास के लिए करें, और सही जन प्रतिनिधि का चुनाव करें। नन्हे लाल वर्मा ने 73 लोक सभा निर्वाचन जौनपुर 2024 में अपने कीर्तिकुंज परिवार के सदस्य व उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया कि सभी लोकत्रंत के इस महा पर्व में अपना योगदान मतदान के रूप में अवश्य करें। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सनी वर्मा व प्रियम वर्मा सभी से बढ़चढ़ कर मतदान में भागीदारी लेने की बात कही। इस अवसर पर जीएम सेल्स अफजाल सिद्दीकी, जीएम सर्विस पियूष यादव, जीएम एकाउंट आर.के.श्रीवास्तव, सेल्स मैनेजर अनूप श्रीवास्तव, शोरूम मैनेजर यादवेंद्र सिंह, क्वालिटी मैनेजर अश्विनी सिंह सहित आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर दीपक पांडेय ने किया।

Share Now...