― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी निःशस्त्र अहिंसा की...

किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के कारण आज उनका जन्मदिन 2 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में देशभर में मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर जौनपुर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश से जन्मदिन मनाया। कांग्रेसी कचहरी स्थित गांधी तिराहे पर पहुंचे  और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को याद किया, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। माल्यार्पण के उपरांत संगोष्ठी पर बोलते हुए शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी ये महात्मा गांधी के वचन थे। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बाबा, मांगला गुरु, अनिल सोनकर, अनिल दुबे, गौरव सिंह, अजय सोनकर, नेसार इलाही, सन्दीप सोनकर, राजकुमार निषाद, अमित मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, आदिल, गौरव मौर्या, सन्दीप निषाद, ताहिर, अली सब्बल, इक़बाल आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...