― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहासमिति का 44वां पुरस्कार वितरण सम्पन्न

महासमिति का 44वां पुरस्कार वितरण सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की केंद्रीय कमेटी श्रीदुर्गा पूजा महासमिति का 44वां पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह मां के जयकारे के साथ मुख्य अतिथि श्रीकला रेड्डी अध्यक्ष जिला पंचायत एवं विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह प्रिशु सदस्य विधान परिषद की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई। आयोजन के प्रथम चरण में मां भगवती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ।तदोपरांत मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ तथा विशिष्ट अतिथि को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनपद के भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति, अभिषेक मयंक, आशीष पाठक के देवी गीतों ने आयोजनों को भक्तिमय कर दिया। द्वितीय चरण में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के निर्णायक मण्डल सदस्य विवेक सिंह, अवनींद्र तिवारी, योगेश प्रताप सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, अल्पना जयसवाल को तथा जनपद की समाजसेवी संगठनों, धार्मिक संगठनों, लंगर समितियां, विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को महासमिति द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में बृजेश सिंह प्रिशु सदस्य विधान परिषद ने कहा कि पूजन समितियां पूरे अनुशासन और विधि-विधान से माँ की पूजन अनुष्ठान को संपन्न करें शासन एवं जिला प्रशासन से जो भी सहयोग होगा उसके लिए मैं प्रयासरत रहूंगा। इसी क्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। महासमिति की संगठनात्मक संरचना की प्रशंसा करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि की तैयारी में पूर्ण सहयोग रहेगा। सम्मान समारोह के अंतिम चरण में वर्ष 2022 के शारदीय नवरात्र में आकर्षक सजावट के लिए पूजन समितियों को सम्मानित किया गया। जिसमें पूजन व पडाल व्यवस्था में प्रथम पुरस्कार नवयुग संस्था श्रीगोसाई रामलीला मैदान उर्दू बाजार, द्वितीय पुरस्कार महाशक्ति संस्था गौशाला परिसर तृतीय त्याग संस्था कोतवाली चौराहा, नवयुग धर्म कल्याण समिति अहियापुर तथा झांकी व्यवस्था में प्रथम मां अष्टभुजी संस्था कन्हईपुर, द्वितीय पुरस्कार जय मां शीतला दुर्गा पूजा समिति रसूलाबाद, तृतीय रासमंडल दुर्गा पूजा समिति एवं भारतीय दुर्गा पूजा समिति जहांगीराबाद तथा चतुर्थ पुरस्कार नवीन नाव रात्रि संस्था भंडारी माल गोदाम एवं दैनिक मार्ग सजावट में प्रथम मयंजली संस्था मियापुर, द्वितीय बजरंग दुर्गा पूजा समिति ताड़ताल, तृतीय श्री दुर्गा पूजा समिति फल वाली गली ओलंदगंज एवं भारतीय दुर्गा पूजा समिति जहांगीराबाद तथा चतुर्थ मां अष्टभुजी संस्था कन्हईपुर एवं शोभा यात्रा में झांकी व्यवस्था हेतु प्रथम कल्याण संस्था, द्वितीय सरस्वती बल ज्ञान संस्था ढालघर टोला, तृतीय बाबा बर्फानी दुर्गा पूजा समिति एडवोकेट कॉलोनी तथा चतुर्थ सर्वोदय संस्था एवं मां की भव्य शोभायात्रा हेतु प्रथम सरस्वती बल ज्ञान संस्था ढालगर टोला, द्वितीय मां का दरबार बाल संस्था, तृतीय पुष्पांजलि संस्था अलफास्टिंगज, चतुर्थ पुरस्कार संयुक्त रूप से महाशिव शक्ति संस्था महादेव टोला एवं बाबा बर्फानी दुर्गा पूजा समिति एडवोकेट कॉलोनी को प्रदान किया गया। इसी क्रम में ग्रामीण अंचल की पूजा व्यवस्था हेतु प्रथम नवयुवक दुर्गा पूजा समिति जफराबाद, द्वितीय बाल दुर्गा पूजन उत्सव समिति धनियामऊ तृतीय जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति तथा चतुर्थ पुरस्कार संयुक्त रूप से सेवा समिति श्री दुर्गा पूजा समिति जाफराबाद तथा श्री राम जानकी दुर्गा पूजा समिति यूनियन बैंक के सामने नेवादा बाजार को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। महासचिव राहुल पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन तथा आयोजनों का आभार सफल संचालन संयुक्तरूप से उपाध्यक्ष मनीष देव एवं मनीष गुप्ता ने किया। आयोजन में जेसीआई लायंस क्लब, बोल बम कांवरिया संघ, मरकाजी सीरत कमेटी, समाजसेवी राधे रमण, दिलीप सिंह, संदीप पांडेय, डॉ.रामसूरत मौर्या, सलमान शेख तथा विशिष्ट सदस्य महेंद्र विक्रम, शशांक सिंह’रानू, मोतीलाल यादव, राधेकृष्ण ओझा, अरविन्द बैंकर, विजय सिंह बागी, नीरज सिंह, अतुल सिंह मुन्ना, विनय बारोटिया, लालजी यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...