Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकिसानों के लिए मुसीबत बनें छुट्टा पशु

किसानों के लिए मुसीबत बनें छुट्टा पशु

जौनपुर धारा, खेतासराय। छुट्टा पशु किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं, किसानों की फसल बर्बाद कर दे रहे हैं।दर्जनों की संख्या में एक साथ चलने वाले छुट्टा पशु किसानों के लिए अभिशाप साबित हो रहे हैं। छुट्टा पशुओं को लेकर प्रदेश की योगी सरकार चाहे जितने दावे कर रही हो परन्तु शाहगंज क्षेत्र में इन दावों की कलई खुलती हुई नजर आ रही है। किसान रात में जाग कर खेत की रखवाली कर है। बताते चलें कि छुट्टा पशुओं की वजह से धान, मक्का इत्यादि फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जिससे किसान परेशान हैं उधर प्रशासन भी इनको लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। ऐसे में किसानों को भारी चपत लगना तय माना जा रहा है। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गाँव पोरई कलां के किसान गिरीश कुमार मिश्र ने बताया कि रात में जाग कर रखवाली करना पड़ रहा है। छुट्टा-पशुओं के वजह से मक्का इत्यादि की खेती बन्द कर दिया हूँ। अब धान भी नहीं बच पा रहा है। यहीं के एक अन्य किसान ने कहा पहले तो सिर्फ सांड और नीलगाय की वजह से फसल बर्बाद हो रहा था। अब तो लोग गाय को भी छोड़ना शुरू कर दिए हैं।