जौनपुर। मकान किराए के विवाद को लेकर मड़ियाहूं में गोली चली, जिसमें मकान मालिक जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। विदित हो कि जोगियापुर (जौनपुर) निवासी राजकुमारी देवी के मकान में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नगवा राजापुर गांव निवासी आरोपी बालमुकुंद किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि वह बीते 4महीने से किराया नहीं दे रहा था और परिवार द्वारा कई बार मांगने पर भी पैसा नहीं दे रहा था। गुरुवार को राजकुमारी देवी अपने नाती स्वयं मिश्रा, विवेक दूबे एवं अन्य परिजनों के साथ किराया वसूलने नगवा राजापुर स्थित आरोपी के घर पहुंचीं। इस दौरान कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और बालमुकुंद ने अपने पास रखे 12 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे युवक स्वयं मिश्रा के बाएं हाथ की कलाई में गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी मड़ियाहूं में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घायल को त्वरित इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
किराया मांगने पर मकान मालिक को मारी गोली

Previous article
Next article


