Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरकार सवार बदमाशों ने ढा़ई लाख के गहने उड़ाए

कार सवार बदमाशों ने ढा़ई लाख के गहने उड़ाए

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के मुख्य चौराहे से कार सवार बदमाशों ने दम्पती के ढा़ई लाख के गहने उड़ा दिये। पीड़ित ने थाने मे तहरीर दे दी है। थाना क्षेत्र के हेमापुर तरहठी निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडेय का उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक का बड़ा कारोबार है। वह अपनी पत्नी अरुणा पांडेय के साथ विवाह समारोह में शामिल होने आए हुए थे। गुरुवार को प्रयागराज से उत्तराखंड जाने के लिए टिकट था। वह प्रयागराज जाने के लिए मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर बस का इंतेजार कर रहे थे। इसी दरम्यान एक कार आकर रूकी जिसमे चालक सहित चार लोग बैठे हुए थे। कार सवारों ने दम्पती को भरोसे में लिया और बोले कि मैं प्रयागराज चल रहा हूं साथ चलिये। राजेन्द्र पांडेय पत्नी अरूणा पांडेय के साथ कार में बैठ गये। कार सवार बदमाशों ने बरना के पास गाड़ी को रोक दिया और बोले कि गाड़ी खराब हो गई है आगे नहीं जा पाएगी। इसी बीच अरूणा पांडेय के बैग से बदमाशों ने ढाई लाख रूपये के गहने उड़ा दिये और कार लेकर फरार हो गये। दम्पति ने जब बैग चेक किया तो बैग से जेवरात गायब थे। वह फौरन थाने आए और थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। चौराहे पर लगे कुछ दुकानों की सीसीटीवी खंगाला गया लेकिन बदमाशों की कोई जानकारी नहीं मिली। इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही छानबीन शुरू की जाएगी।