जौनपुर धारा, जौनपुर। मडियाहूँ नगर में गुरु गोविन्द सिंह का 357वां प्रकाश पर्व कस्बे में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगत करने वालों ने हाथी घोड़ा बैंड बजे के साथ गुरु गोविंद सिंह की संक्रीतंन शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण कराते हुए। गुरुद्वारे तक ले जायी गयी संकीर्तन शोभायात्रा करीब 5घण्टे तक चलती रही। सड़क के दोनों तरफ स्त्री-पुरुष प्रकाश पर्व का दर्शन करते रहे और करतब भी देखते रहे। यात्रा का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज से दिन में 3:00बजे प्रारम्भ होकर शाम लगभग 8:00बजे के करीब गुरुद्वारा तक पहुंचा। खालसा पंथ के जनक गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर संकीर्तन शोभायात्रा में गुरु हरिगोविन्द महाराज खालसा गतका दल मिर्जापुर, व रागी ज्ञानी नरेंद्र सिंह गुरुबाग वाराणसी भी संकीतन में बैण्ड बाजा रज्जब अली प्रतापगढ़ भी सम्मिलित हुए। गुरु गोविन्द सिंह के तमाम कृतियों का स्मरण करते हुए उनके उपदेशों को बताते हुए अपने वाणी से अमृत संदेश दिया। शोभायात्रा में चिल्ड्रन गाइड स्कूल की छात्र-छात्राओं ने करतब दिखाते हुए शोभायात्रा में चलती रहे। समूह संगत द्वारा लंगर यानी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह अपने हमराहियों के साथ शोभायात्रा के साथ चल रहे थें।इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजू, युवा व्यापार मण्डल, अध्यक्ष कवलजीत सिंह गब्बर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पति डॉ.परमजीत सिंह, सतपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, पुनीत सिंह, हरप्रीत सिंह बग्गा, आतम सिंह, रमन सिंह, भगवत सिंह, चिल्ड्रेन गाइड स्कूल के प्रबंधक स्वर्ण सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
कस्बे में हर्षोल्लास के मनाया 357वां प्रकाश पर्व



