Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरकर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने एक कर्मचारी को तीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मछलीशहर बस स्टैण्ड से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के निवासी वीरेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत किया कि उसकी माँ सुदामा (ग्राम प्रधान) द्वारा कराये गये कार्य के ऑडिट करने के एवज में तीस हजार रूपये रिश्वत की मांग की गयी थी। जिस संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने जाल बिछाकर दिन में लगभग साढ़े 12बजे ज्येष्ठ लेखा परीक्षक, लेखा परीक्षा विभाग, विकास भवन जौनपुर, सत्य नरायण पुत्र दीनानाथ ग्राम घाटमपुर पो. मेलारा बेलवाई माधोपुर अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर को रंगे हाथ 30 हजार रुपये घुस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस अपराध की सिकरारा थाने में लिखा पढ़ी की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम निरीक्षक मैनेजर सिंह ट्रैप टीम प्रभारी वाराणसी, नीरज कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, शैलोड कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार भारती, अजीत सिंह, अजय कुमार यादव, आशीष शुक्ला, सूरज गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहें हैं।