नोएडा के डीएम सुहास एलवाई चर्चा में हैं. वह एक बार फिर से विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करके वापस आए हैं. गौतमबुद्ध नगर लौटने पर उनका जोर-शोर से स्वागत किया गया. सुहास एलवाई की पत्नी ऋतु सुहास गाजियाबाद की एडीएम हैं. लोकप्रियता के मामले में वह अपने पति से कम नहीं हैं. गाजियाबाद प्रशासन की कमान संभालने के साथ ही ऋतु सुहास मॉडल की तरह रैम्प पर वॉक भी करती हैं. नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने स्पेन में आयोजित हो रही पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है. स्पैनिश पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में सुहास एलवाई इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतिवान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे. उन्होंने रोमांचक मुकाबले में 21-13, 18-21, 21-16 से सेतिवान को हराया था. नोएडा के डीएम सुहास एलवाई की पत्नी ऋतु सुहास फिलहाल गाजियाबाद में एडीएम के तौर पर पोस्टेड हैं. हाल ही में उन्होंने ताज महोत्सव के रैम्प पर एक बार फिर जलवा बिखेरा है. उनके लाल परिधान की जमकर तारीफ की जा रही है. पीसीएस ऋतु सुहास 2019 में मुंबई में हुई मिसेज इंडिया-2019 प्रतियोगिता का खिताब जीत चुकी हैं. इसके अलावा वह अक्सर रैम्प पर भी नजर आती हैं. आईएएस सुहास एलवाई और पीसीएस ऋतु सुहास ने 2008 में शादी की थी. इनके दो बच्चे हैं. सुहास एलवाई ने अपनी पत्नी ऋतु सुहास के मॉडलिंग पैशन को हर तरह से सपोर्ट किया. इसमें कोई शक नहीं है कि यह अफसर कपल हर किसी का बहुत पसंदीदा है. दोनों ही एनसीआर के दो प्रमुख शहरों का प्रशासन संभालने के साथ ही अपने पैशन को भी पूरा वक्त देते हैं. इनकी जोड़ी और इनकी उपलब्धियों, दोनों की ही काफी तारीफ की जाती है.
― Advertisement ―
कमाल है पति-पत्नी की जोड़ी : DM ने खेला बैडमिंटन, ADM ने रैम्प पर बिखेरा जलवा


