― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनकभी किराए के पैसे नहीं थे विजय के पास

कभी किराए के पैसे नहीं थे विजय के पास

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा 35 साल के हो चुके हैं। विजय का साउथ इंडस्ट्री में बड़ा नाम है, लेकिन बॉलीवुड में वे सफल नहीं हुए। एक्टर ने बॉलीवुड में फिल्म ‘लाइगर’ से एंट्री की। इस फिल्म के रिलीज से पहले विजय को शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू याद आया, जिसमें किंग खान ने कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री के आखिरी सुपरस्टार होंगे।

यह इंटरव्यू सुनकर विजय ने कहा था शाहरुख आप गलत हो, आप आखिरी नहीं हो, मैं आ रहा हूं। लेकिन जब ‘लाइगर’ फ्लॉप हुई तो विजय का इस कमेंट के चलते खूब मजाक बना। विजय देवरकोंडा साउथ की ‘पेली-चुपूलु’, ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘महानती’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘टैक्सीवाला’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म ‘पेली चुपूलु’ को बेस्ट तेलुगु फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा 2017 में रिलीज फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से विजय को खूब स्टारडम मिला। स्ट्रगल के दिनों में विजय के पास किराया देने के भी पैसे नहीं होते थे, लेकिन अब 31 की उम्र में ही उन्होंने अपार संपत्ति कमा ली है। कभी अकाउंट में पैसे न होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट सील कर दिया गया था। विजय, रश्मिका मंदाना के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस पर कन्फर्मेशन नहीं दी है। हाल ही में विजय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह लव मैरिज करेंगे, लेकिन वह शादी तभी करेंगे जब उनके पेरेंट्स उनके पार्टनर को अप्रूव कर देंगे। 9 मई 1989 को हैदराबाद में जन्मे विजय देवरकोंडा ने साल 2016 की मूवी ‘पेली चोपुलु’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। महज 60 लाख के बजट में बनी ‘पेली चोपुलु’ ने तकरीबन 30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 

  • इवेंट में चप्पल पहनकर पहुंच गए

फिल्म ‘लाइगर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विजय ने चप्पल और कार्गो पैंट पहनी थी जिसे देखकर सब हैरान रह गए। कुछ लोगों ने उनकी सादगी की तारीफ की, तो कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी बताया। इवेंट में चप्पल पहनकर पहुंचना भी खबर बन गया। विजय से एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि ये गेटअप तयशुदा रणनीति के तहत बनाया कि बस उस समय ऐसा हो गया। विजय ने कहा था अपने आप तो कुछ नहीं होता। ये सब इरादतन करना पड़ता है। मैं बस ये मानता हूं कि मैं जो पहनूं, वो सहज होना चाहिए।

Share Now...