जौनपुर धारा, जौनपुर। 30वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली में मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज ने स्काउट, गाइड एवं बैंड प्रतियोगिता में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर आज विद्यालय के प्रबंधक डॉ.अब्दुल कादिर खान ने सम्मान समारोह में स्काउट गाइड को सम्मानित करते हुए संबोधित किया कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। सफल होने के लिए परिश्रम के अतिरिक्त अन्य कोई विकल्प नहीं है। साथ-साथ विगत कई वर्षों से जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर स्काउट गाइड अध्यापक धर्मेंद्र यादव एवं सह स्काउट अध्यापक मोहम्मद जैस अहमद तथा सभी शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि सभी अपने जीवन में इसी तरह कठिन परिश्रम निरंतर करते रहें तथा स्काउट गाइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्काउट गाइड अनेकता में एकता, स्वछता, विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से कार्य करना, टीमवर्क एवं करके सीखने की क्षमता का विकाश हेतु सदैव प्रेरित करता है। अन्त में प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको अपने पड़ोसियों एवं सहायतार्थ व्यक्तियों की सहायता के लिए निःस्वार्थ भाव से हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक मोहम्मद आजम, रुश्दी, मोहम्मद आमिर खान, सुशील सिंह, सैयद सलाउद्दीन, अनवर अल्वी, तंजीलुर्रहमान, सलमान, मो.अहमद, सूफियान, अनुज शर्मा, प्रदीप, महताब, जैद, सईद आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...


