Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकचरे की दुर्गंध से त्रस्त व्यापारी, दुकानों पर पोस्टर चस्पा कर जताया...

कचरे की दुर्गंध से त्रस्त व्यापारी, दुकानों पर पोस्टर चस्पा कर जताया विरोध

जौनपुर धारा, सोनभद्र। डाला नगर क्षेत्र में इन दिनों कूड़े की दुर्गंध ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में इस समस्या को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। चौक-चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। शुक्रवार को डाला नगर के व्यापारियों ने इस मुद्दे पर खुलकर मोर्चा खोल दिया और विरोध का अनूठा तरीका अपनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मुकेश जैन द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारी को ज्ञापन देने तथा नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती गोंड द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद दुर्गंध की समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। स्थिति में सुधार न होने से नाराज व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर पोस्टर चस्पा किए। इन पोस्टरों पर लिखा है कि मैं अल्ट्राटेक के कचरे की बदबू से और प्रदूषण से परेशान हूं। डाला नगर के दर्जनों दुकानदारों ने इस तरह पोस्टर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कचरे की दुर्गंध से न केवल व्यापारी बल्कि स्थानीय निवासी भी परेशान हैं। यह समस्या न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि व्यापार पर भी बुरा असर डाल रही है। नगर की यह समस्या सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। लोग इस समस्या को लेकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।