जौनपुर धारा, महराजगंज। विगत वर्षों की एक लम्बी परंपरानुसार इस वर्ष भी बगौझर में स्थित बाबा कंजातीबीर धाम पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। जिसमें 11 फरवरी से 24 फरवरी तक श्री रामकथा का आयोजन किया गया है। रुद्राभिषेक, सांई पालकी यात्रा, भजन प्रतियोगिता, प्रतिभाशाली छात्रों एवं छात्राओं को पुरस्कार आदि के साथ ही बाबा कंजातीबीर सूर्यदेव पंचदेव चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम अनवरत चल रहा है। इस कार्यक्रम में धर्मचंद्र उपाध्याय अध्यक्ष, छोटेलाल उपाध्याय उपाध्यक्ष, रामसेवक पाण्डेय महामंत्री, दीनानाथ सोनार कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र उपाध्याय अध्यापक एवं अन्य ट्रस्टीगण व क्षेत्रीय गणमान्य लोगों का पूर्ण सहयोग रहा है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

