Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयकंगाल पाकिस्तान में रईसों के मजे! इमरान खान के करीबी नेता का...

कंगाल पाकिस्तान में रईसों के मजे! इमरान खान के करीबी नेता का दावा

Pakistan Economic Crisis: पाकिस्‍तान आर्थिक तंगहाली से जूझ रहा है. उस पर 100 अरब डॉलर का कर्ज हो गया है. महंगाई दर 40% के करीब हो चुकी है. वहीं, सरकार के पास महज 2.7 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार बचा है. ऐसे में पाकिस्‍तान को दिवालिया होने से बचाने की कोशिशें की जा रही हैं. हालांकि, चीन को छोड़कर कोई भी देश उसे आर्थिक पैकेज नहीं दे पाया है.

बढ़ती कंगाली से पाकिस्‍तान की ज्‍यादातर आवाम परेशान है. हालांकि, बदहाली का असर यहां के रईसों पर नहीं पड़ रहा. पाकिस्तान की बड़ी सियासी और मजहबी पार्टी जमीयत-ए-इस्लामी (Jamaat-e-Islami) के चीफ सिराज-उल-हक (Siraj-ul-Haq) ने कहा है कि पाकिस्‍तान के चंद लोगों के पास अरबों रुपये हैं. जमीयत-ए-इस्लामी के चीफ सिराज-उल-हक के मुताबिक, पाकिस्‍तान के केवल 18 लोगों के बैंकों में 4 हजार अरब रुपये जमा हैं. 

‘मेरे पास है 18 अमीर लोगों की पूरी लिस्‍ट’

सिराज-उल-हक का यह दावा वाकई चौंकाने वाला है, क्‍योंकि इन दिनों पाकिस्‍तान में जरूरत की चीजें खरीदने में भी लोगों को मुश्किलें आ रही हैं. बहुत-से लोग दो वक्‍त का खाना तक नहीं जुटा पा रहे. ऐसे में हक ने दावा किया कि पाकिस्‍तान में ही ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास अकूत दौलत है. सिराज-उल-हक पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं. हक का कहना है कि उनके पास ऐसे लोगों की पूरी लिस्‍ट है, जिनके बैंकों में अरबों-खरबों रुपये जमा हैं. 

‘पैसे वाले लोग दें मुल्‍क के लिए कुर्बानी’

सिराज-उल-हक का कहना है कि ऐसे में जबकि मुल्‍क (पाकिस्तान) दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है, तो रईस लोग चाहें तो वे दिवालिया होने से बचा सकते हैं. उनके मुताबिक पाकिस्‍तान के रईसों में नेता, फौज के अफसर, जज और ब्यूरोक्रेट्स शामिल हैं. सिराज-उल-हक ने कहा, ”अब वक्त आ गया है कि ये लोग मुल्‍क के लिए कुर्बानी दें, अपने खातों से पैसा निकालें और मुल्क की खस्‍ताहाली दूर करने में खर्च करें.