Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरऔचक निरीक्षण में भोजनालय में गंदगी पर भड़के डीआरएम

औचक निरीक्षण में भोजनालय में गंदगी पर भड़के डीआरएम

जौनपुर धारा,शाहगंज। अयोध्या धाम एवं काशी के मध्य स्थित शाहगंज जंक्शन का गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ सचिन शर्मा ने निरीक्षण किया। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति परखा। सुस्त चाल पर फटकार लगातें हुए तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। वहीं भोजनालय और कैंटीन कों जांचा गया। सामाजिक राजनीतिक लोगों द्वारा बारह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। डीआरएम के साथ एडीआरएम अयोध्या सचिन वर्मा, डीसीएम सिद्धार्थ वर्मा आदि मौजूद रहे। प्लेटफार्म व परिसर का निरीक्षण कर रनिंग रुम पहुंचे। जहां सेफ्टी टैंक एवं फ्लोर मरम्मत का निर्देश दिया। भोजनालय पहुंचे तो अव्यवस्था देख भड़क उठे। तत्काल समुचित साफ-सफाई रखने कों निर्देशित किया। वहीं लोको पायलट वेटिंग रूम में गंदगी देख अधिकारीयों को फटकारा। कैंटीन सस्ता भोजन के नाम पर गुणवत्ता विहिन भोजन पर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। स्टेशन पर चल रहे नवनिर्माण कार्य का सूक्ष्मता से परिक्षण कर तेजी लाने का निर्देश दिया। भाजपा महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया मंटू और नगर मंत्री दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।जिसमें प्रमुख रूप से वन्दे भारत के ठहराव। जंक्शन का नाम जानकी पुरम करने मेमू ट्रेन का समय परिवर्तन करने। ओखा गोहाटी के ठहराव। गोदिया एक्सप्रेस ट्रेन को तीन दिन जंक्शन से चलाने। एजे पैसेंजर ट्रेन को शाहगंज से चलाने आदि से सम्बोधित मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक विरेन्द्र कुमार यादव, रेलवे पुलिस बल उपनिरीक्षक आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।