Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरऑस्ट्रेलिया ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 5 रनों...

ऑस्ट्रेलिया ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 5 रनों से हराया…

वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद टीम इंडिया का सफर समाप्त हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 5 रनों से हराया. इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी खेली. भारतीय कप्तान ने 34 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का जड़ा, लेकिन हरमनप्रीत कौर जिस तरह आउट हुईं, फैंस को महेन्द्र सिंह धोनी की याद आ गई.

हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस को पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी याद आए. दरअसल, कैप्टन कूल वनडे वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल में जिस तरह न्यूजीलैंड के खिलाफ रन आउट हुए, कुछ उसी अंदाज में हरमनप्रीत कौर आउट होकर पवैलियन लौटीं. वनडे वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल में जब महेन्द्र सिंह धोनी क्रीज पर थे, मैच टीम इंडिया की मुठ्ठी में लग रहा था, उस वक्त भारत को मैच जीतने के लिए 18 गेंदों पर 33 रनों की दरकार थी, लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी के रन आउट होते ही मैच का रूख बदल गया. भारतीय टीम को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था. बहरहाल, आज के मैच में जब हरमनप्रीत कौर खेल रही थीं, उस वक्त टीम इंडिया मैच में आगे थी. भारतीय टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 45 रनों की दरकार थी, लेकिन हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद मैच टीम इंडिया की गिरफ्त से फिसल गया. अब सोशल मीडिया पर फैंस महेन्द्र सिंह धोनी और हरमनप्रीत कौर की फोटो शेयर कर दोनों की तुलना कर रहे हैं. दरअसल, फैंस का मानना है कि जिस तरह वनडे वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी के रन आउट होने के बाद मैच का रूख बदल गया था, ठीक उसी तरह आज के मैच में हरमनप्रीत कौर के रन आउट होने के बाद मैच भारत के हाथों से निकल गया.