Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर छात्राओं ने मनाया जश्न

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर छात्राओं ने मनाया जश्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5 के अन्तर्गत ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्राओं ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के अदम्य साहस पर चर्चा की गई। छात्राओं ने कहा कि उन्हें देश की बेटी होने पर गर्व है। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय की छात्राओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की फोटो लेकर अभिनन्दन किया है और आतंकवादियों को यह यह संदेश दिया है कि इस देश की महिलाएं उनके इरादों को नाकाम करने के लिए काफी है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व  का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि मातृ शक्तियों पर भरोसा किया गया और ऑपरेशन सिंदूर के लिए जिम्मेदारी दी गई। मातृ शक्तियों ने यह साबित कर दिया है कि  यदि उन्हें अगर मौका मिले तो दुश्मनों के खेमे में घुसकर गोले भी बरसाएगी।