― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरऑनलाइन ठगी के 70 हजार रुपये कराए वापस

ऑनलाइन ठगी के 70 हजार रुपये कराए वापस

जौनपुर धारा, शाहगंज। गुजरात में रह रहे साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में कोतवाली पुलिस ने 70 हजार रुपये वापस कराए। पीड़ित ने गुजरात से फोन करके प्रभारी निरीक्षक समेत टीम का धन्यवाद किया। अनिल यादव पुत्र शिहोर गुजरात प्रांत के भावनगर में रहते हैं। साइबर जालसाजों ने बीते आठ दिसंबर को उन्हें झांसा देकर 70 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने स्थानीय थाने को घटना की तहरीर दी। भावनगर पुलिस की जांच में पता चला कि जालसाजों ने जिस खाते में रुपया मंगाया वो शाहगंज की एक बैंक है। गुजरात पुलिस ने स्थानीय कोतवाली से संपर्क किया। प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी और साइबर डेस्क के नीरज शर्मा ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ित का रुपया वापस कराया।

Share Now...