Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरएसपी संग जिलाधिकारी ने किया जेल का औचक निरीक्षण

एसपी संग जिलाधिकारी ने किया जेल का औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल द्वारा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरकों की गहनता से तलाशी ली गई, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि बंदियों को भेजन अच्छी गुणवत्ता का दिया जाए, भेजन संतुलित हो और स्वच्छ हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि मरीजों से अच्छे से इलाज किया जाए। जेल में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों से पूछने पर कोई समस्या नहीं बताई गई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एसके पांडेय, जेल के सभी स्टाफ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।