― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी

एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखने को खुद पुलिस भोजनालय में खाना खाया। एसपी डा.शर्मा ने पुलिस लाइन में पहुंचकर सबसे पहले परेड की सलामी ली। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने को पुलिस कर्मियों से टोलियों में दौड़ व ड्रिल कराई। इसके पश्चात विभिन्न शाखाओं शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल, कैंटीन का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस भोजनालय में जाकर खाद्य पदार्थों के रख-रखाव की व्यवस्था देखने के साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए बनाया गया खाना खुद खाया।भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया। इसीक्रम में आदेश कक्ष में अभिलेखों का अवलोकन कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक देवेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...