Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरएसपी ने किया मीरगंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण

एसपी ने किया मीरगंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र का पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। जिससे थाना परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। बुधवार को अपरान्ह डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा मीरगंज थाने पहुंच गये। उन्होंने थाना परिसर, थानाध्यक्ष चेम्बर, मालखाना मेस एवं पुलिस बैरक, शस्त्रागार का रख रखाव, मेस आदि की गहनता से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देशित किया।इस दौरान लंबित विवेचानएं एवं वांछित अपराधियों की धर पकड़ तेज करने, सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनका सत्यापन करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने लंबित विवेचनाएं एवं बांछित अपराधी की गिरफ्तारी करने के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग थानाध्यक्ष को क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनका सत्यापन करने एवं महिला से संबंधित आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिये। एसपी ने आरक्षियों को बीट क्षेत्र में समय-समय पर जाने की हिदायत दी। कार्यालय में समस्त अभिलेखों में प्रविष्टियां पूर्ण करने की बात कहते हुये कहा कि लापरवाही बरतने पर वह कार्यवाही करेंगे। उन्होंने मालखाने में रखे मालों का रख-रखाव तथा सरकारी संपत्ति का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने थाना परिसर एवं भेजनालय व कर्मचारियों के बैरक का भी निरीक्षण कर संतोष जाहिर किया।