जौनपुर धारा, जौनपुर। विधानसभा मल्हनी के विकास खण्ड बक्शा परिसर में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की 6 कम्पनियों में कुल 235 अभ्यर्थियों ने योग्यतानुसार प्रतिभाग किया। उक्त कम्पनियों के द्वारा साक्षात्कार उपरांत अभ्यर्थियों का शार्टलिस्टेट चयनितों की संख्या 26 रही। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी शशिकांत सरोज ने बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान किये जाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय के द्वारा रोजगार मेले का आयोजन नि:शुल्क किया जा रहा है। रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादव ने सेवायोजन पोर्टल से रोजगार मेले/आउटसोसिंग के माध्यम से रोजगार पाने की जानकारी दी।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
रोजगार मेले के माध्यम से 26 का चयन

Previous article
Next article

