Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरएसपीआरए व एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्यायें

एसपीआरए व एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्यायें

जौनपुर धारा, पवांरा। शनिवार को पवांरा थाना प्रांगण में एसपीआरए शैलेन्द्र कुमार सिंह व एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोनों अधिकारियों ने उपस्थित सभी फरियादियों की समस्यायें बारी-बारी से सुनी और उसका निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिया। एसपीआरए ने कहा कि पुलिस व राजस्व टीम को आपस में तालमेल मिलाकर काम करना चाहिए और पुलिसकर्मियों को थाने पर आने वाले फरियादियों से सही से व्यवहार करने व उनकी समस्या का निदान करने को कहा। जमीन-सम्बन्धी शिकायतों की अधिकता रही। इस अवसर पर उपनिरीक्षक मंजय यादव, उपनिरीक्षक बासदेव प्रसाद, कानूनगो शिवप्रसाद सिंह, लेखपाल सन्दीप कुमार दूबे, लेखपाल राजपति सरोज, दीवान राजेश यादव, दीवान लालबहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।