जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा के भटहर दीनापुर गांव में उप जिलाधिकारी और वीडियो पंचायत मछलीशहर ने चौपाल लगाकर दीनापुर गांव में जन समस्याएं सुनी और मुशहर बनवासी को सभी सुविधाएं उपलब्ध की बात कही। जन चौपाल के दौरान बनवासी को आवास तत्काल देने की बात कही गई तथा जिसका राशन कार्ड नहीं था उनके नाम नोट कर बनवासी बस्ती के सभी सफेद कार्ड को लाल कार्ड में परिवर्तित किया गया। आधार कार्ड के लिए पोस्ट ऑफिस मीरगंज में फोन करके आधार कार्ड दीनापुर गांव में आकर बनाने की बात कही गई। जनचौपाल में कई मामलों के निस्तारण के साथ ही दीनापुर मुसहर बस्ती में रास्ता खड़जा लगाकर पूरा करने के साथ ही पुराने कुएं पर जाली लगवाने, रोजगार के लिए मुशाहों को आसपास के गांव में उपलब्ध रोजगार के लिए सेक्रेटरी अनिल कुमार को आदेश दिया। उप जिलाधिकारी ने भटहर के दो बस्तियों का दौरा किया वहीं चिकित्सा विभाग की टीम भी मौजूद रही। इस अवसर पर जज सिंह अन्ना, प्रधान शर्मिला सरोज, ग्राम विकास अधिकारी पूजा सिंह, सहायक विकास अधिकारी राम निहोर सहित चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद रही।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
एसडीएम और बीडियो ने लगाया ग्राम चौपाल

Previous article
Next article

