जौनपुर धारा, जौनपुर। सावन मास के आगमन और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसडीएम नेहा मिश्रा और पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा ने जलालपुर थाना अन्तर्गत त्रिलोचन स्थित त्रिलोचन महादेव मन्दिर का निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने वहां की व्यवस्था तथा आसपास का जायजा लिया। कहा कि मन्दिर प्रांगण और आसपास साफ सफाई की विशेष व्यवस्था हेतु थाना प्रभारी एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को खास तौर से निर्देशित किया गया है। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आश्वस्त किया कि ऐसी व्यवस्था करने का भरसक प्रयास किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसके अतिरिक्त दोनों अधिकारियों द्वारा केराकत सिहौली स्थित गोमतेश्वर मन्दिर का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।

